फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल

Wed, 10 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक शिवप्रताप का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गांव नगला बंदी निवासी युवक मंगलवार की देर रात बाइक पर चाचा के साथ बैठकर खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में सांड़ से बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में भतीजे की मौत हो गई और चाचा घायल हुआ है। घर में दूसरे चाचा के विवाह की तैयारी चल रहीं थीं अब मातम छा गया है। बृहस्पतिवार को विवाह होना है।
विज्ञापन

गांव नगला बंदी थाना निधौली कलां निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात भतीजा शिवप्रताप (16) और भाई अरविंद खेत पर फसल देखने गए थे। वहां से लौटते समय खेत से आगे निकले तो सांड़ से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास काम कर रहे किसानों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां चिकित्सक ने शिवप्रताप को मृत घोषित कर दिया। अरविंद का उपचार चल रहा है।
होनहार था शिवप्रताप
अखिलेश कुमार ने बताया कि भतीजा शिवप्रताप दो भाइयों में बड़ा था और काफी होनहार था। इसके पिता विनोद कुमार खेती करते हैं। 7वीं कक्षा से 12वीं तक श्रीराम बाल भारती विद्यालय का मेधावी छात्र रहा। वर्तमान में प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


शादी की खुशियां मातम में बदलीं

अखिलेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को छोटे भाई कैलाश की बरात जानी है। कई दिन से घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे। सभी लोग खुश थे और नाच-गाना चल रहा था। भतीजे की अचानक हुई मौत के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। विवाह तो होगा मगर अब मात्र 5 लोग बरात में जाएंगे और औपचारिक रूप से रस्में निभाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें