फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोडर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार नाना-धेवता घायल

Sun, 29 Sep 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के औंछा मार्ग स्थित गांव कोंची डेरा पर रविवार दोपहर बाइक सवार नाना-धेवता एक लोडर वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। एक व्यक्ति को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां के गांव गहेतू निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि वह अपने नाना जसराम को लेकर ननिहाल राधेनगर, मैनपुरी जा रहा था। बाइक जैसे ही थाना सकीट के गांव कोंची डेरा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे लोडर वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने नान की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया-बुझाया गया। किसी प्रकार का जाम भी नही लगने दिया गया।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व हादसे में एक युवक की हुई थी मौत
27 सितंबर को भी यहीं हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यहां से गुजरने वाले वाहन चालक गाड़ी को तेज गति से चलाते हैं। इसके कारण आए दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें