फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शांति पाठ में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Wed, 26 Nov 2025 08:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
एटा। शांति पाठ में शामिल होने कासगंज जा रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके साथ बैठा हुआ दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव कीलरमऊ निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह गांव के ही जितेंद्र (20) के साथ कासगंज के दरियागंज में एक शांति पाठ में शामिल होने जा रहा था। बाइक जैसे ही जैथरा थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। चिकित्सक ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं चंद्र प्रकाश की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल के परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें