फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने राैंदा...उछलकर दूर जा गिरा सुरक्षाकर्मी, माैके पर ही तोड़ा दम

Tue, 16 Sep 2025 10:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घर जा रहे बाइक सवार सुरक्षाकर्मी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। बाइक सवार की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से गांव लौटते समय हरदोई के बाइक सवार सुरक्षाकर्मी की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव बसभेरिया टोडरपुर जिला हरदोई निवासी शिव शर्मा (44) गाजियाबाद में प्राइवेट सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। मंगलवार को गाजियाबाद से अकेले बाइक लेकर घर आ रहे थे। कोेतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर गांव दूल्हापुर के पास दोपहर करीब 3:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

 
विज्ञापन

वह बाइक सहित उछलकर दूर जा गिरे। इससे शिव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। थाना प्रभारी कोतवाली देहात जेके गौतम ने बताया कि सुरक्षाकर्मी गाजियाबाद से हरदोई जा रहा था। 

किसी वाहन की चपेट में आने के बाद दूर तक सड़क पर बाइक फिसलती गई जिससे युवक का हेलमेट भी निकल गया। डिवाइडर से सिर टकराने पर चोट लग गई। पुलिस की ओर से मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें