फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर भयानक हादसा: कार की टक्कर से उड़ गए बाइक के परखच्चे, युवक की माैत; साथी गंभीर घायल

Wed, 04 Mar 2026 08:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी के एटा जिले में बुधवार को होली पर दर्दनाक हादसा हुआ। कार से हुई भीषण भिड़ंत के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अवागढ़ मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली जलेसर क्षेत्र के ग्राम दुपेरिया निवासी 32 वर्षीय देवेंद्र अपने साथी 28 वर्षीय कालीचरन के साथ बाइक पर सवार होकर जलेसर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अवागढ़ मार्ग पर स्थित गांव रामगढ़ी के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कालीचरन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय राहगीरों की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने आनन-फानन में घायल कालीचरन को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतक देवेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें