road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
एटा में बाजार से सामान खरीदने जाते समय सोमवार की देर शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव शहनौआ निवासी मुकुल ने बताया कि भाई अनुज और दोस्त मुनीश (20) निवासी नगला इमलिया के साथ बाइक पर बाजार करने अवागढ़ कस्बा जा रहे थे। जैसे ही बाइक कस्बा अवागढ़ के पास किला रोड पर पहुंची तभी कार की चपेट में आकर तीनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया।
यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मुनीश और अनुज की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मुनीश की सांस थम गई। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।