फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक पति की मौत, पत्नी घायल

Sun, 02 Mar 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी दंपती रविवार को भांजी के विवाह समारोह में शामिल होने कस्बा जलेसर जा रहे थे। अवागढ़-जलेसर मार्ग पर पुन्हैरा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में बाइक आने से पति की मौत हो गई। पत्नी को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शांतिनगर निवासी रिंकी ठाकुर ने बताया कि भाई सतेंद्र सविता (48) भाभी बॉबी के साथ बाइक से जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा में भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अवागढ़ से आगे निकलते ही जलेसर थाना क्षेत्र में पुन्हैरा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया।

यहां चिकित्सक ने भाई को मृत घोषित कर दिया और भाभी की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही जलेसर और शांतिनगर दोनों जगह ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें