फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खड़े डंपर से टकराई बाइक, चालक की मौत

Wed, 17 Dec 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
टूंडला मार्ग पर सेवला मोड़ के पास डंपर में पीछे से घुसी बाइक। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। टूंडला मार्ग पर सेवला मोड़ के पास एक बाइक पीछे से डंपर में जा टकराई। जिसके कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

सकरौली थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि गांव धर्मशाला थाना बकेवर जिला इटावा निवासी रामवीर सिंह (52) अपनी बाइक से जा रहा था। उसी समय कोहरा अधिक होने की वजह से आगे सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक जा टकराई। घटना में रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों व राहगीरों ने रामवीर को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रामवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी।उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें