फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोवंश से टकराई बाइक, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Wed, 09 Sep 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव गहेतू में मंगलवार शाम अचानक सड़क पर आए गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां पहुंचाया।
विज्ञापन

सकरौली थाना क्षेत्र के नगला झड़ू निवासी अंकुश, आशा देवी और सरोज देवी के साथ एक रिश्तेदार की मौत के बाद आयोजित शोकसभा में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे गहेतू गांव के पास अचानक गोवंश सड़क पर आ गया। बाइक उससे टकरा गई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आशा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें