फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गदेसरा बंबा पर मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव

Wed, 09 Sep 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव गदेसरा बंबा के किनारे एक महिला का सड़ा-गला शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पर रखवा दिया है।
विज्ञापन

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव गदेसरा के बंबा पर बुधवार को शाम के समय ग्रामीणों ने एक सड़ा-गला शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव अज्ञात महिला का है और क्षत-विक्षत अवस्था में है। ग्रामीणों व आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगर 72 घंटे तक पहचान नहीं हो पाती है तो शव का पोस्टमार्टम करा के अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें