फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अस्थि विसर्जन को जाते समय नीलगाय से टकराई बाइक, 2 घायल

Mon, 26 May 2025 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर सोमवार सुबह गांव नगला किसी के पास नीलगाय की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। ये दोनों अस्थि विसर्जन के लिए सोरोंजी जा रहे थे। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा सहित 4 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव शाहपुर थाना मनियां जिला धौलपुर राजस्थान निवासी घायल विपिन कुमार ने बताया कि वह भतीजे भोले को साथ लेकर तहेरे भाई गोपाल की अस्थियां विसर्जित करने बाइक से सोरोंजी जा रहे थे। जैसे ही गांव नगला किसी के पास पहुंचे अचानक से नीलगाय सामने आ गई। इसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई। घटना में हम दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार चल रहा है।
रविवार की देर शाम मलावन थाना क्षेत्र में गांव छछैना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सुरजीत निवासी गांव मैनार थाना विछवां जिला मैनपुरी और इसकी मां शकुंतला देवी घायल हो गईं। इसके अलावा गांव जैदपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह किसी काम से एटा आए थे। यहां से लौटते समय रिजोर थाना क्षेत्र में गांव फफोतू के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार 13 वर्षीय बेटी अनामिका और 11 वर्षीय बेटा प्रियांशू घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें