फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मैदान में खड़ी बड़ी-बड़ी घास, बंद पड़ी खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के मैदान में घास और गंदगी। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में खिलाड़ियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट पर बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। इसकी वजह से खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो बास्केटबॉल खेलने में रुचि रखते हैं लेकिन महाविद्यालय की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए शहर के स्टेडियम में जाना पड़ रहा है। वर्तमान में महाविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट पर बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। बोर्ड की रिंग टूटी हुई है। इसकी वजह से यह कोर्ट खिलाड़ियों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। अभ्यास की बात तो दूर बड़ी-बड़ी घास होने की वजह से खिलाड़ी मैदान में घुसने से भी कतराते हैं।
कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट पर बड़ी-बड़ी घास खड़ी हुई है। वहीं बास्केटबॉल की रिंग भी टूटी पड़ी है। अभ्यास करने के लिए स्टेडियम जाना पड़ता है। -पीयूष कुमार
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान में घास की वजह से जाने से भी भय लगता है। कई बार मैदान की सफाई कराने के लिए कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। - राम कुमार
मैदान की जल्दी ही सफाई कराई जाएगी जिससे खिलाड़ी अभ्यास कर सकें। वहीं बास्केटबॉल कोर्ट की भी मरम्मत कराई जाएगी। - प्रवेश पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के मैदान में घास और गंदगी। संवाद

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के मैदान में घास और गंदगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें