मिस एटा चुनीं गईं भूमि वधबानी क्राउन में।
- फोटो : मिस एटा चुनीं गईं भूमि वधबानी क्राउन में।
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में डोमिनेट इन्फो लाइन प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से बृहस्पतिवार को फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें भूमि वधवानी मिस एटा और मिस टीन एटा क्वीन अनुराधा राजपूत बनीं।
मुख्य अतिथि सकीट की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. किरण, डॉ. रुचि सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। संयोजक नीलम शर्मा एवं इवेंट डायरेक्टर नैना राजपूत की मौजूदगी में संचालन डीके राजपूत ने किया। कार्यक्रम में 30 युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ज्यूरी मेंबर रिचा यादव, दीक्षा खेवानी, ईशा चौहान ने मॉडल के परफॉर्मेंस के हिसाब से चयन किया। मिस एटा क्वीन प्रतियोगिता में भूमि वधवानी विनर रहीं। जबकि प्रथम रनरअप कनिका, द्वितीय रनरअप तनु चौहान को घोषित किया गया। मिस टीन एटा क्वीन प्रतियोगिता में अनुराधा राजपूत विजेता रहीं। प्रथम रनरअप जानसी, द्वितीय रनरअप जानवी आरुषि गौतम रहीं।
इनके अलावा बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट साक्षी सिंह, बेस्ट फैशन डिजाइनर शिव कुमारी और बेस्ट मॉडल ऑफ़ इयर कृष्णा गुप्ता, बेस्ट परफॉर्मेंस नव्या कुमारी को चुना गया। सीरियल कलाकार पूजा दीक्षित ने कहा कि बड़े-बड़े शहरों में फैशन शो का आयोजन होता है। एटा महोत्सव में इसके आयोजन से युवाओं में उत्साह है। छोटे-छोटे प्लेटफार्म से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम संयोजिका नीलम शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।