फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आईआईएसईआर में वैज्ञानिक के रूप में काम करेंगी भव्या

Sat, 12 Sep 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
भव्या सिंह
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र के सकरौली गांव के उप ग्राम बालगाड़ी की होनहार बेटी भव्या सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भव्या सिंह का चयन भोपाल स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

भव्या के पिता अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उन्होंने अलीगढ़ से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कॉलेज में टॉप किया। इसके बाद भव्या ने गेट परीक्षा में भी शानदार सफलता हासिल की। लगातार मेहनत और लगन के चलते अब उनका चयन वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। भव्या की सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी। विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रत्येंद्र पाल सिंह, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवेंद्र सिंह ‘पम्मी ठाकुर’, भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर सहित अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें