फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ढोल-नगाड़ों पर रही भंगड़ा और गिद्दा की धूम

Mon, 13 Jan 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर की सिंधी कॉलोनी में अ​ग्नि जलाकर सामग्री अर्पित कर लोहड़ी  मनाते लोग। - फोटो : शहर की सिंधी कॉलोनी में अ​ग्नि जलाकर सामग्री अर्पित कर लोहड़ी मनाते लोग।
विज्ञापन
एटा। लोहड़ी पर्व सोमवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम को लोहड़ी की अग्नि की परिक्रमा की गई। पंजाबी और सिंधी समुदाय ने अग्नि के समक्ष बुराइयों के त्याग का संकल्प लिया। वहीं, सिंधी कॉलोनी और इंद्रपुरी में ढोल-नगाड़ों पर युवाओं, महिलाओं ने भंगड़ा व गिद्दा करते हुए धमाल मचाया।
विज्ञापन

सुबह से ही पंजाबी परिवारों ने दोस्तों और रिश्तेदारों को लोहड़ी की बधाईयां दीं। सुबह 4 बजे से 6 तक गुरुद्वारों में अमृत बेला कार्यक्रम के साथ प्रसाद वितरण हुआ। शाम के समय घरों व सिंधी कॉलोनी व इंद्रपुरी में सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई गई। लोगों ने परिवार सहित लोहड़ी की अग्नि के फेरे लगाए। गजक, मूंगफली, रेवड़ी और फल आदि सामग्री अग्नि को अर्पित की। पूजन कर सभी ने परिवार के लिए सुख, समृद्धि व सफलता की प्रार्थना की।
बेटा-बेटी के जन्म पर पहली लोहड़ी व ससुराल में नवविवाहिता बहू की पहली लोहड़ी पर विशेष आयोजन हुआ। डीजे और ढोल पर भंगड़ा, गिद्दा व डांस के साथ पूरा मनोरंजन हुआ। खेल भी कराए गए। महिलाओं ने पंजाबी परिधान में सजकर पर्व धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें