फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के ललाट पर तिलक कर मांगी लंबी उम्र

Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भैया दूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीपोत्सव का मंगलवार को भाई दूज के साथ समापन हो गया। पर्व को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। शहर और कस्बों के बाजारों में दिनभर भीड़ रही। गोला खरीदने के लिए परचून और मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़भाड़ नजर आई। रोडवेज बस स्टैंड पर सवारियों के आगे वाहनों का टोटा नजर आया। यात्रियों को परिवहन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक भैया दूज पर्व को लेकर मंगलवार को बहन-भाइयों का सैलाब सड़क पर दिखाई दिया। दुपहिया और चार पहिया वाहनों में सवार भाई-बहनें टीका करने आती जाती दिखाई दी। भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को रोली चावल का तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की और मुंह मीठा कराकर भाइयों को नारियल का गोला भेंट किया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। वहीं मंगलवार को रोडेवज बसअड्डा और सड़कों पर भाईयों और बहनों का सैलाब उमड़ा।
--------------------
गोला और मिठाई के भाव में होता रहा इजाफा
भैया दूज पर्व पर नारियल के गोले और मिठाई की मांग को देखकर भाव में इजाफा होता रहा। गोला जहां 140 रुपये से बढ़कर 180 रुपये प्रति किग्रा बिका। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी खासी भीड़भाड़ नजर आई। मिठाई के दाम भी 160 से 350 रुपये किलो तक रहे।
विज्ञापन

-------------------
सवारियों के आगे फेल हुई परिवहन व्यवस्था
भाई दूज पर रोडवेज की सारी व्यवस्था सवारियों और भीड़ के आगे फेल हो गईं। भीड़ उमड़ने के चलते बसें कम पड़ गईं। परिवहन निगम ने लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई थी, लेकिन भीड़ के चलते सारी व्यवस्थाएं ठप पड़ गईं। निगम ने दीपावली पर लगभग 100 बसें दिल्ली के लिए लगाई थीं, लेकिन भाई दूज पर लोकल रूट पर बसों में इजाफा कर दिया था। मंगलवार को रोडवेज बस स्टेंड पर दिनभर यात्रियों की भीड़ उमड़ती हुई नजर आई। लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत कासगंज, आगरा, मैनपुरी, अलीगंज और गंजडुंडवारा मार्ग पर हुई। जैसे ही कोई आती दिखती, तो सवारियों की भीड़ उस ओर दौड़ लेती। इसके बाद बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद शुरू हो जाती। एआरएम दीपेंद्र सिंह ने बताया कि निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। लोकल बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं।
-----------------
डग्गेमारों ने काटी चांदी
एटा। सवारियों के दबाव को देखते हुए पर्व पर डग्गेमारों ने खासी चांदी काटी। इस दौरान डग्गेमारों ने सवारियों ने मनमाना किराया वसूल किया। लोकल रूटों पर बड़ी तादाद में डग्गामर ऑटो, पिकअप, छोटा हाथी, टेंपो, मिनी बसें दौड़ती दिखाई दीं। गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के चलते यात्रियों ने डग्गेमार वाहनों में लटक कर सफर किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें