सहावर गेट अमांपुर बस अड्डे पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथावाचक ने भक्त प्रहलाद की कथा, नरसिंह अवतार, शिव पार्वती के विवाह का वर्णन किया। कथाश्रवण को काफी संख्या में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से लोग कथापंडाल में पहुंचे।
कथावाचक मक्खन लाल शास्त्री ने कहा कि भक्त प्रहलाद ने अपनी भक्ति से सभी शक्तियों को हरा दिया। जब हमारी भक्ति प्रभु के प्रति सच्ची और टिकाऊ होती है तो भगवान बड़ी से बड़ी मुसीबत अपने भक्त पर नहीं आने देता। इस लिए प्रभु को पाने को समर्पण जरूरी है। प्रभु को रिझाए भक्तिभाव से तो उनको पाना आसान है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से एक नहीं अपितु कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है। इस लिए इस मानव जीवन के कल्याण के लिए मनुष्य को एक बार जीवन में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा के दौरान आयोजक ने श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती उतारी। शिव पार्वती का विवाह देखने को बड़ी संख्या में भक्त जन पंडाल में पहुंचे। शिवपार्वती के रूप में सजे कलाकारों के आकर्षक स्वरूप भक्तों को मोहित क रहे थे।
इस दौरान भजन लाल, नाथूराम, पदम सिंह, जागन सिंह, संजय पुण्ढीर, सीताराम, धनीराम वर्मा, बॉबी कश्यप, राजेश कुमार, बॉबी लाल, शैलेन्द्र नीरज, जितेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।