फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होमगार्ड से लेकर क्राइम ब्रांच तक पहुंच रहा सट्टे का रुपया...वीडियो वायरल

विज्ञापन
गांव असरौली में सट्टे का नंबर नोट करता एक व्यक्ति। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। सोशल मीडिया पर तीन अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें सट्टा लगाने, सट्टे का रुपया होमगार्ड से लेकर क्राइम ब्रांच तक पहुंचाने और पुलिस की ओर से की जाने वाली वसूली का भी जिक्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव के हैं। इसमें एक व्यक्ति कॉपी पर कुछ लिख रहा है। इसके साथ ही वह बता रहा है कि पहले लगभग 18,000 रुपये में पूरे माह तक पुलिस छेड़ती नहीं थी। अब हर सट्टे के अड्डे पर लोग परेशान हैं। यहां होमगार्ड से लेकर क्राइम ब्रांच तक को रुपया हर माह देना पड़ता है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि गांव जिरसमी से हर महीने 50 से 60 हजार रुपये की वसूली की जाती है। इस वसूली में होमगार्ड से लेकर पुलिस प्रशासन तक का हर व्यक्ति शामिल है।
तीसरा वीडियो गांव असरौली का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति पेन और डायरी लेकर बैठा है। वहां आने वाले लोग उसके पास जाकर सट्टे का नंबर नोट कराते हैं। इसके बाद भुगतान करते हैं। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है। इसके साथ ही मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें