फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोडवेज बस की सुविधा न होने से नीम करौरी बाबा के भक्त परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे से नीम करौरी बाबा के दर्शन करने के लिए हर मंगलवार को बड़ी संख्या में भक्त जाते हैं। वहां के लिए कोई रोडवेज बस सेवा न होने से लोग परेशान हैं। कस्बे से नीम करौरी की दूरी 85 किमी है जिसको तय करने में श्रद्धालुओं को टुकड़ों में डग्गेमार वाहनों से यात्रा करनी होती है।
विज्ञापन


नीम करौरी बाबा के क्षेत्र में बड़ी संख्या में भक्त हैं जो प्रत्येक मंगलवार को बाबा के दर्शन के लिए नीम करौरी जाते हैं। बस की सुविधा न होने पर कई भक्त मिलकर पहले से सुविधा के अनुसार चार पहिया वाहन बुक कर लेते हैं। महंगा होने के बावजूद कोई दूसरी सुविधा न होने पर भक्त मजबूर हैं। मंगलवार को सुबह से नीम करौरी को डग्गेमार वाहन सड़क पर खड़े हो जाते हैं जो महंगे किराए पर भक्तों को ले जाते हैं। निर्धारित वाहनों की संख्या न होने पर डग्गेमार वाहन संचालक अपने हिसाब से किराया तय कर भक्तों से वसूलते हैं। कस्बे के रमेश चंद्र ने बताया कि कई बार रोडवेज बस के संचालन को मांग की जा चुकी है। डग्गेमार वाहनों से यात्रा करने में तीन से चार घंटे का समय लगता है।
हर्षित राठौर ने बताया कि बाबा वास्तव में संकट मोचन हैं, हमारा पूरा परिवार प्रत्येक मंगलवार को बाबा के दर्शन को नीम करौरी जाता है। बस सेवा शुरू होने पर भक्तों को बहुत राहत मिलेगी और परिवहन निगम को राजस्व लाभ भी रहेगा। काशीराम फौजी ने बताया कि बाबा की कृपा से संतान सुख मिलने पर परिवार संग प्रत्येक मंगलवार को नीम करौरी जाकर दर्शन करते हैं। आते-जाते समय हर बार रोडवेज बस की कमी खलती है।
विज्ञापन

वर्जन-
जिला मुख्यालय से संकिसा तक बस का संचालन किया जा रहा है। वहां से कुछ ही दूरी पर बाबा नीम करौरी धाम है। श्रद्धालुओं को समस्या हो रही है तो जल्द ही बस का संचालन नीम करौरी तक किया जाएगा। -नरेश कुमार गुप्ता, एआरएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें