फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांधी जा रही भैंस कैसे स्कूल पहुंचें बच्चे

Sun, 25 Oct 2015 06:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बुढैना के गेट व दीवार के सहारे गंदगी के ढेर लगे हैं, वहीं स्कूल में प्रवेश करने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने भैंस बांध दी है। इसके कारण बच्चों को स्कूल के अंदर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। लोगों ने समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बुढैना गांव के किनारे बने प्राथमिक विद्यालय में दबंगों का कब्जा है। ग्राम प्रधान की मिलीभगत से अधिकतर ग्रामीण विद्यालय की दीवार के सहारे गोबर घूरे के ढेर लगा रहे हैं और सड़क से विद्यालय जाने वाले रास्ते में अपने पशुओं को बांधने के अलावा गोबर व उपलों की लाइन लगा देते हैं, जिससे विद्यालय जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने विद्यालय बाउंड्री के अंदर भी कूड़ा व कचरा के ढेर लगा दिए हैं।
अवकाश के दिन भी विद्यालय के गेट में ग्राम प्रधान के डर से ताला नहीं लगाया जाता है। विद्यालय के अध्यापक गांव के दबंगों एवं ग्राम प्रधान के डर के कारण किसी भी अधिकारी से शिकायत करने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें