फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: त्योहार से पहले पालिका ने नालियों से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 01 Mar 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कस्बा अलीगंज में नाले से हटाया गया स्थाई अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। होली-रमजान माह में नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका प्रशासन ने नालियों पर स्थाई अतिक्रमण को तोड़े जाने की कार्रवाई की है। बिना नोटिस के पालिका की इस कार्रवाई पर नगर के लोगों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने पालिका की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे में अधिकांश स्थानों पर लोगों ने मकान एवं दुकानों के सामने नाली पर स्थाई अतिक्रमण कर रखा है। नालियों पर स्थाई अतिक्रमण होने पर ठीक तरह सफाई नहीं हो पा रही है। नालियों के अवरुद्ध होने पर गंदा पानी गलियों में बहता है। समस्या के समाधान के लिए पालिका प्रशासन ने नाली से स्थाई अतिक्रमण हटाए। इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता अरविंद सोनी, आदित्य, अब्दुल तैयब, नौशाद शाह ने एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बिना नोटिस पालिका की कार्रवाई को अनुचित बताया है। शिकायत करने वालों में हसन रजा, शमीम, नईम, बारिस, इरशाद, सब्बू बेगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



कस्बे में नालियों पर स्थाई अतिक्रमण होने पर सफाई नहीं हो पा रही थी। नालियों में पानी की रुकावट होने पर ओवरफ्लो की समस्या होती थी। जगह-जगह जलभराव की समस्या पर नालियों पर हो रहे स्थाई अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की गई है। - कृष्णप्रताप सरल, ईओ नगर पालिका अलीगंज
विज्ञापन




शिकायती पत्र की जांच कराकर त्रुटि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की मंशा बेहतर व्यवस्था बनाने के साथ किसी को असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखना है। - जगमोहन गुप्ता, एसडीएम अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें