फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंतिम संस्कार करने से पहले पुलिस ने चिता से निकलवाया युवती का शव

Mon, 23 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव भगवंतपुर में सोमवार को घर में विवाद हो जाने के बाद एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नीलम (17) के भाई गोविंद ने बताया कि सोमवार को घर में आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद मैं अपनी पत्नी को लेकर ससुराल के लिए जा रहा था। उसी समय नीलम रोकने लगी और कहा कि नहीं माने तो जान दे दूंगी। मैंने उसकी बात को अनसुना कर दिया और पत्नी को लेकर ससुराल के लिए निकल आया। रास्ते में सूचना मिली कि नीलम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वापस पहुंचा तो पता चला परिजन अंतिम संस्कार करने गए हैं।
थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि गांव भगवंतपुर में सोमवार को एक किशोरी ने घर में हुए झगड़े के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बिना किसी को बताए ही किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उसी समय किसी ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, सीओ सकीट नीतीश गर्ग के साथ ही डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें