फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदाग सरकार मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि: धर्मपाल

Sun, 28 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
पत्रकार से बातचीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल उपलब्धियों भरे हैं। सबसे बड़ी बात है कि तीन साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार एवं किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। आम आदमी का पहली बार सरकार एवं नेताओं पर विश्वास बढ़ा है। आंवला से रोड शो करते एटा पहुंचे सिंह ने कहा कि तीन वर्ष में सरकार ने गरीब-किसानों की सुध ली है। जनधन योजना में 28 करोड़ से अधिक लोगों ने बैंकों में खाते खुलवाए।  
विज्ञापन

प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह मंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना से महिलाओं को धुएं से निजात मिली है। जीएसटी लागू होने के बाद आवश्यकता की वस्तुएं सस्ती होगी। विद्युत आपूर्ति सुधार का दावा करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल को 18 व शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे आपूर्ति मिल रही है। अब किसानों को अब आत्महत्या नहीं करनी होगी। दैवी आपदा का वक्त पर मुआवजा मिलेगा।सहारनपुर के दंगे को दो गुटों की वैमनस्यता बताते हुए कहा कि योगी सरकार में जातीय हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हम सबका साथ-सबका विकास का संकल्प लेकर चल रहे हैं जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व विधायक प्रजपालन वर्मा, प्रदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, संदीप जैन मौजूद रहे।

सिंचाई मंत्री ने कहा कि ईशन नदी खोदाई को लेकर शिकायतें मिली हैं। वहीं माचुआ रजवाहे के निर्माण गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। मंत्री ने कहा कि देश की संपदा सोना चांदी नहीं वरन धरती व नदियां हैं। इन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें