एटा। थाना मलावन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही 8 व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि इन लोगों ने घर में घुसकर गालियां दी और पीटा। इसके बाद घर से घसीट कर अपने घर में ले गया और वहां बांधकर बुरी तरह से पीटते हुए जान से मारने की धमकी। अवैध संबंधों का आरोप लगाया है।
गांव निवासी महिला ने बताया गांव निवासी एक व्यक्ति ने मेरे बेटे के ऊपर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाता है। इसी बात को लेकर सोमवार को वह बेटे को घर में आकर पीटने लगा। विरोध करने पर खींचकर अपने घर ले में ले गया। वहां बांधकर लाठी-डंडों, बेल्ट और बाइक की लोहे की चैन से बुरी तरह से पीटा। किसी तरह से हम लोगों ने उसको मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। घायल उमाशंकर को मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां इसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद