फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संभलें, तीन दिन और इम्तिहान लेगी गर्मी, 44 पर पहुंचेगा पारा

Wed, 14 May 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के बस स्टेंड पर भीषण गर्मी के चलते पानी पीकर प्यास बुझाते लोग- - फोटो : शहर के बस स्टेंड पर भीषण गर्मी के चलते पानी पीकर प्यास बुझाते लोग-
विज्ञापन
एटा। तेज धूप और गर्म हवा के साथ बुधवार को तापमान में उछाल आया। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 पर पहुंच गया। अभी तीन दिन और भीषण इम्तिहान लेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन तीन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम के समय धूल भरी आंधी चली थी। इससे लोगों को समस्या तो हुई, लेकिन गर्मी में किसी तरह की राहत नहीं मिली। बुधवार सुबह से ही गर्मी तेवर फिर तेज थे। सुबह 10 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान यही नहीं रुका, दोपहर के समय बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। कामकाज का दिन होने की वजह से भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के बीच भी सड़कों पर अधिकांश समय भीड़ दिखी। बाजारों में जरूर दोपहर के समय ग्राहक नदारद नजर आए।
कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आने वाले तीन दिन तक गर्मी में किसी तरह की कमी नहीं आएगी, बल्कि वृद्धि ही होगी। तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 18 मई को बादल और बूंदाबांदी की उम्मीद है। दो-तीन दिन लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
क्या करें
1- घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें।
2- अंगोछा, चश्मा, छाता, टोपी एवं जूते पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
3- थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
4- घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी से बचने के लिए पर्दें आदि की व्यवस्था करें।
5- यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
6- ओआरएस का घोल पीएं।
8- बच्चें, बीमार व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
9- रात में घरों की खिड़िकियों को अवश्य खुला रखें।
10- लू लगने के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

क्या न करें
1- अधिक गर्मी वाले समय (दोपहर 12 से शाम 4 बजे) के मध्य धूप में न निकलें।
2 - धूप में खड़े वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें।
3- नंगे पैर और खुले शरीर धूप में न जाएं।
4- अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन एवं बासी भोजन का सेवन न करें।
5- गहरे और चटक रंग के कपड़ों को पहनने से बचें।
6- तंग एवं छोटे कपड़ों को न पहनें।
7- बंद एवं अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन न पकाएं।
8- संतुलित और हल्का भोजन करें।
9- शराब, चाय, कॉफी, कार्बोहाइड्रेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।
10- अधिक गर्मी व धूप में मेहनत के कार्य करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें