फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बन्दी पर आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बा में शुक्रवार को नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में मुस्लिम समाज के व्यापारियों ने बाजारबंद कर रोष जताया। मिरहची अड्डा पर पोस्टर भी चिपकाए गए। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद प्रशासन ने पुलिसबल के साथ पीएसी भेजी। हालांकि अधिकारियों से बातचीत के दौरान किसी ने जाहिर नहीं किया कि बाजार किसके निर्देशन में बंद किया गया। थाना पुलिस ने शनिवार को मोहल्ला चौहट्टा के अरीब, शाहनवाज, इमरान और मोहल्ला कंबोह के वाहिद सहित सात लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं। जवाब मांगा गया है कि पोस्टर किसके आदेश पर चस्पा किए और बाजार किसके आह्वान पर बंद किया गया।
विज्ञापन

विधायक पुत्र सहित अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप
एटा। अलीगंज विधायक के पुत्र अभयप्रताप सिंह सहित तत्कालीन तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि आठ लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। दुर्बीन सिंह निवासी नगरिया उर्फ सिकंदपुर डौंगा थाना नयागांव के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम सौरभ कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश अलीगंज थाना पुलिस को दिया है। आरोप है कि अधिकारियों, कर्मचारियों व विधायक पुत्र ने मिलकर उभई असदनगर में स्थित जमीन के बैनामें फर्जी ढंग से कर लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें