फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेसिक एकादश बी ने जेएलएन कॉलेज को 58 रन से हराया

Fri, 19 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के स्टेडियम में सांसद खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को क्रिकेट के छह मैच खेले गए। सीनियर वर्ग में बेसिक एकादश बी ने जेएलएन कॉलेज टीम को 58 रन से हराया।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में शुक्रवार को दूसरे दिन जूनियर आयु वर्ग में क्यूमशन नाइट एटा की टीम अनुपस्थित होने पर एसवीएम टीम को वॉकओवर दिया गया। दूसरे मैच में गेम्स ऑफ पटियाली ने एमजीएम इनविजिवल पेंथर पर 4 रन की जीत हासिल की। तीसरे मैच में एटा इंडियंस पर अंवतीबाई नगर ने 2 रन से जीत दर्ज की। चौथे मैच में एसआर इंटर कॉलेज रिजोर की टीम अनुपस्थित होने पर बादामपुर की टीम को वॉकओवर दिया गया।
सीनियर वर्ग में बेसिक एकादश बी की टीम ने जेएलएन कॉलेज को 58 रन से हराया। यूबीएचएस स्पोर्ट्स एकेडमी को राजकीय आईटीआई मारहरा के अनुपस्थित रहने पर वॉकओवर दिया गया। निर्णायक की भूमिका प्रभात ललित नोक्स, रामबहादुर, अनिल, शैलेश मिश्रा, अरविंद कुमार, नितेश कुमार, कौशल, सुधांशु ने निभाई। इस दौरान दिनेश चौधरी, हेमलता, शुभम, मनीष प्रभाकर, किशन, गोपाल, विजय, सपना, बबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें