सेक्टर एवं बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहुजन समाज पार्टी की रीढ़ सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी हैं, जो चुनाव की बागडोर को ईमानदारी से थाम कर पार्टी को जीत की ओर ले जाएंगे। सपा सरकार में प्रदेश में गुंडाराज कायम है। दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। यह बात एमएलसी एवं जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने चिरावली के राम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सेक्टर एवं बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि दलितों का उत्पीड़न रोकने एवं सम्मान दिलाने के लिए बसपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव तैयारियों में जुटें और मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं। पूर्व मंत्री एवं प्रत्याशी राजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से सपा सरकार के काले कारनामों को उजागर करने और बसपा के शासन काल के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीशंकर कुशवाह ने की। बैठक में मंडल कोआर्डिनेटर नेम सिंह राजपूत, अनिल सागर, जिलाध्यक्ष अखिलेश दिनकर, होशियार सिंह कश्यप, वीरपाल बघेल, अरविंद जाटव, राजेश बौद्ध, सुरेश कुशवाहा, राजेश प्रधान, अशोक बाल्मीकि, राजकुमार सविता, विजय भाष्कर, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।