फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होटल पर बरातियों ने किया उपद्रव, मालिक और कर्मचारियों को पीटा

Wed, 12 Mar 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र में बरातियों ने एक होटल में जमकर उपद्रव किया। सामान की तोड़फोड़ कर दी। होटल मालिक और कर्मचारियों को पीट डाला।
विज्ञापन

होटल मालिक सतेंद्र कुमार ने थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया कि 6 मार्च को अवागढ़ से बस में बरात आई। नगला रामबक्श स्थित उसके होटल में कुछ बराती रुक गए। कुछ लोग शराब पीने के लिए कर्मचारी से पानी मंगा रहे थे थे, जिसे मना कर दिया। इसे लेकर 8-10 लोगों ने गालीगलौज करते हुए कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने पर उसे व अन्य कर्मचारियों को भी पीटा। होटल में तोड़फोड़ करते हुए सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। 112 पर फोन किया, पुलिस के आने पर ये लोग भाग गए। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें