एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के पद पर मनीष शर्मा और राधा कृष्ण के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। इसके बाद सोमवार को मतगणना पुनः करने के बाद भी परिणाम नहीं निकला। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से विजेता का चुनाव किया गया। इसमें मनीष शर्मा ने बाजी मारी और कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के पद पर जीत हासिल की।
जीत के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इससे पहले मनीष शर्मा ने बराबरी होने पर रविवार को आरोप लगाया था कि पहले, दूसरे, सातवें और आठवें चरण में मतों की वैद्यगणना नहीं की गई। इतना ही नहीं मौखिक शिकायत के बाद भी आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी। जीत के बाद वह काफी खुश नजर आए। संवाद