फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर यूजीसी बिल के समर्थन में एएसडीएम सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी भारत एकता
विज्ञापन
एटा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने यूजीसी के नए नियमाें के समर्थन में सोमवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एएसडीएम सतीश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

जिला संयोजक रोहित उर्फ भानू राना ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को वर्ष 1956 में गठित किया गया था। इसका उद्देश्य देश की 85 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों की शैक्षणिक व सामाजिक असमानता दूर करना है। ताकि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाते हुए देश को साक्षरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। कहा कि देश का एक वर्ग ऊंच-नीच की भावना और भेदभाव को बढ़ावा देता है जो राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए खतरा है। ऐसे में यूजीसी के नए नियम सामाजिक न्याय और समान शिक्षा के लिए पूर्णतः सार्थक हैं।
राना ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियमों के क्रियान्वयन पर लगाई गई रोक को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह 85 प्रतिशत जनता के भविष्य पर कुठाराघात है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समाज के शैक्षणिक व आर्थिक विकास के लिए यूजीसी के नियमों को लागू किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी मांग को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है।

कलेक्ट्रेट पर यूजीसी बिल के समर्थन में एएसडीएम सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी भारत एकता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें