फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतेंद्र बने कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
कासगंज बार एसोसिएशन के चुनाव में जीते पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में विजेता रहने वाले प्रत्याशियों का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। चुनाव व मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। 303 अधिवक्ताओं में से 293 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे। मतदान संपन्न हो जाने के बाद मतगणना शुरू की गई। अध्यक्ष पद पर यतेंद्र कुमार शर्मा ने 167 वोट प्राप्त कर जीत हासिल कर ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार 155 वोट पाकर विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष से कम दो पद पर सतेंद्र कुमार सेनी ने 160 वोट तथा राम प्रकाश ने 143 वोट पाकर जीत हासिल की।
जनरल सेक्रेटरी पद के लिए नरेंद्र कुमार 158, ट्रेजरार के लिए राजेश कुमार को 166 वोट पाकर जीत मिली। जोइंट सेक्रेटरी के तीन पदों पर अभिषेक कुमार शर्मा 193, नवल किशोर शर्मा 132, वीरेंद्र सिंह यादव 131 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। मतगणना के बाद चुनाव आयुक्त एवं एल्डर कमेटी के चेयर मैन गुरुदयाल सिंह यादव एडवोकेट ने परिणाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही विजेता पदाधिकारियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। जीत पर सुशील प्रकाश गोयल, प्रेम चंद्र मिश्रा, रूप किशोर चांडक, राजेंद्र पाल तुरैहा, सुनील कुमार सिंह, चेतेंद्र कुमार, चेतन चौहान, मुस्तफा कामिल, सुशील चंद्र, उपाध्याय, शत्रुंजय गुप्ता, प्रकाश चंद्र विजय, रवि प्रकाश माहेश्वरी, दिनेश चंद्र जौहरी अशोक कुमार वर्मा, केशव उपाध्याय, प्रशांत पाठक, आदेश कुमार सिसोदिया, आशोक बाबू अग्रवाल आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें