फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैंक खातों, डिजिटल पहचान और जाति संबंधी जानकारी भी होगी दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज में जनगणना प्रशिक्षण के बाद मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। जनगणना 2027 में लोगों से 40 प्रमुख सवाल पूछे जाएंगे। बैंक खातों, डिजिटल पहचान, कोविड टीकाकरण और जाति संबंधी जानकारी भी दर्ज की जाएगी। शनिवार को एसडीएम पीयूष रावत ने एमजीएम इंटर कॉलेज में चल रहे प्रगणक प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनगणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। इस दौरान परिवार का मुखिया या कोई अन्य सदस्य मोबाइल और ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी भर सकेगा। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज आंकड़ों का सत्यापन करेंगे।
कुछ विशेष व्यक्तियों से 64 सवालों की जानकारी लिए जाने की बात कही गई है। इसमें बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, वाहन चलाने का लाइसेंस, पासपोर्ट और कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित सवाल शामिल होंगे। जाति संबंधी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षु पर्यवेक्षक हरी बाबू शर्मा ने और प्रशिक्षु प्रगणक डीपी सिंह ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। खंड शिक्षा अधिकारी अवागढ़ अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें