फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जारथल गांव के आठ में सात हैंडपंपों के पानी के नमूने फेल

Sun, 01 Nov 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जारथल गांव में हैंडपंप से पानी का सेंपल लेते जलनिगम के कर्मचारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। मिरहची क्षेत्र के जारथल गांव में बुखार का प्रकोप फैलने के बीच पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आई है। जल निगम की ओर से गांव के आठ हैंडपंपों से पानी के नमूने लेकर जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में सात हैंडपंपों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। केवल एक हैंडपंप का पानी पीने योग्य मानकों के अनुरूप मिला है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि गांव के दो हैंडपंपों के पानी में फ्लोराइड की मात्रा 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक मिली है। वहीं तीन हैंडपंपों के पानी में नाइट्रेट की मात्रा 45 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक पाई गई। इसके अलावा दो हैंडपंपों के पानी में अल्कलिनिटी की मात्रा 600 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक मिली है। इस तरह गांव के सात हैंडपंपों के पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। एकमात्र हैंडपंप का नमूना पास हुआ है। यह हैंडपंप रामसेवक के घर के पास स्कूल के नजदीक लगा हुआ है। गांव में पहले से ही बुखार का प्रकोप फैला होने के कारण पानी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।


फ्लोराइड और नाइट्रेट की अधिकता से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि पेयजल में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने पर लंबे समय तक सेवन से फ्लोरोसिस की आशंका रहती है। इससे दांतों पर पीले या भूरे धब्बे पड़ने के साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं पानी में नाइट्रेट की मात्रा अधिक होने से विशेषकर छोटे बच्चों और शिशुओं में इससे मेटहीमोग्लोबिनेमिया नामक स्थिति हो सकती है, जिसमें खून की ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता प्रभावित होती है। यह गंभीर स्थिति हो सकती है।
विज्ञापन




जारथल गांव में बीमारी फैलने के बाद आठ निजी हैंडपंप के सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें सात हैंडपंप के सैंपल फेल हुए हैं। सात हैंडपंप में नाइट्रेट, फ्लोराइड व अल्कलिनिटी की मात्रा अधिक पाई गई। - अमन यादव, अधिशासी अभियंता, जलनिगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें