‘बजे शौरीपुर में बधाई, नगरी में नेमि जन्मे’ जैसे भजनों पर भक्त नृत्य करते नजर आए। हाथों में अर्घ्य और मन में प्रभु जन्म की खुशी से लोगों में उत्साह भी दिखा। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित नेमिनाथ जिनालय में दिखने को मिला। मौका था जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव का।
सुबह मंदिर में भगवान नेमिनाथ का अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद प्रभु जन्म की खुशियां मनाई गईं। दोपहर को महिला संगठनों ने बधाई गीत और पालना झुलाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान नेमिनाथ की मां शिवा देवी को बधाई दी। वहीं शाम को 22 दीपकों से भगवान की भव्य आरती की गई। इस मौके पर आलोक जैन, विपिन जैन, पंकज जैन, नितिन जैन, सुधाकर जैन, मुन्ना जैन, ओमप्रकाश जैन, अशोक जैन, दीपक जैन, मुनेंद्र जैन, बबिता जैन, विमलेश जैन, संगीता जैन, पिंकी जैन, कल्पना जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
-----------
आज मनेगा निर्वाणकल्याणक
एटा। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर और प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में निर्वाण लाडू समर्पण किया जाएगा। साथ ही शाम को आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होेंगे।