फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सराफ की दुकान से आभूषण और नकदी भरा बैग चोरी

Fri, 03 Nov 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। कस्बे में अखाड़ा चौराहे के नजदीक सराफ की दुकान से चोर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी से भरा हैंड बैग दिनदहाड़े चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इसमें दो लोग घटना में लिप्त दिखाई दे रहे हैं। मोहल्ला तालेवर निवासी विशाल वर्मा अखाड़ा चौराहे के नजदीक सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार लगभग 11:40 बजे दुकान की साफ-सफाई करने के बाद पानी से हाथ धोने के लिए पास में लगे हैंडपंप पर गए थे। इसी इस दौरान पहले से घात लगाए खड़ा एक लड़का दुकान में अंदर घुसकर हैंडबैग चोरी कर लिया। इसके बाद सामने खड़े दूसरे युवक की बाइक पर सवार हो गया। दोनों लोग रोडवेज तिराहे की ओर भाग गए। विशाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बैग में सोने के 50 ग्राम वजन और चांदी के 500 ग्राम वजन के आभूषण तथा 28 हजार रुपये रखे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी जेपी मौर्य, स्वाट टीम मौके पर पहुंच कर मुआयना कर जांच में जुट गई। उद्योग व्यापार मंडल के डाॅ. संजीव वार्ष्णेय बंटी, रवेंद्र वार्ष्णेय रिंकू, पंकज गुप्ता, प्रशांत वर्मा ने घटना के शीघ्र खुलासे के साथ ही कस्बे में पुलिस पेट्रोलिंग को तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें