फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 04 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के दो युवकों की गुरुवार की देर शाम बाइकों की टक्कर में मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हो गए। दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव कस्बे में लाए गए तो सभी की आंखें नम हो गईं। उधर, परिवारीजनों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कासगंज-अतरौली मार्ग पर इमरान (26) एवं नवी हसन (25) की मौत हो गई। यह दोनों युवक बिलराम से ढोलना की ओर जा रहे थे। बताया गया कि इमरान क ा बड़ा बेटा आयुष 5 बर्ष का है, जबकि छोटा बेटा आरीष 2 वर्ष का है। एक पुत्री सानिया 4 वर्ष की है। इमरान के तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, नवी हसन की शादी भी दो साल पहले ही हुई थी। उसके एक तीन माह का पुत्र दानिश है। नवी हसन के एक अन्य भाई की मौत भी सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। अब उसके घर में कोई कमाने वाला भी नहीं है। बहन की शादी होनी है। युवकों के परिजनों और कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी से मृतक आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें