फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर टहला अस्पताल में लटक रहा है ताला

Fri, 04 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्रों बदहाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले भर में उप स्वास्थ्य केंद्रों बदहाली किसी से छिपी नहीं है। जगह-जगह चिकित्सालय बंद पड़े है। ऐसी ही बदहाली स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद महावीर सिंह की जन्मस्थली शाहपुर टहला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की भी है। बरसों से अस्पताल में ताला लटक रहा है। अनदेखी के कारण अस्पताल परिसर में झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जलेसर का यह गांव आजादी के समय से ही चर्चाओं में रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की पुत्री भी इसी गांव के दीपेंद्र सिंह राठौर के भतीजे को ब्याही है। गांव के ही पूर्व प्रधान राघवेंद्र सिंह के दादा केदार सिंह ने चिकित्सालय निर्माण को भूमि दान की थी। ताकि यहां के लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। लोग बताते हैं कि स्थापना के कुछ समय तक तो अस्पताल संचालित होता रहा, लेकिन इसके बाद भवन में ताला लग गया। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण चिकित्सालय भवन के चारों और बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। खिड़की-दरवाजे टूट गए हैं। इस बदहाली के कारण लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। ग्राम प्रधान अशोक सिंह राठौर, प्रवीन सिंह राठौर और पूर्व राष्ट्रपति के रिश्तेदार दीपेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बड़ी उम्मीदों के साथ अस्पताल की शुरूआत हुई लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से अस्पताल की यह दुर्दशा हो गई है। लोगों ने डीएम से अस्पताल संचालित कराने की मांग की है। मामले में डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि सीएमओ को जिले के उप चिकित्सा केंद्रों को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें