फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी का रहा मिलाजुला असर

Mon, 04 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड की अनिवार्यता को लेकर बीते एक माह से हड़ताल कर रहे सराफा कारोबारियों के आंदोलन को सोमवार को अन्य व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन मिला। व्यापार मंडल के सभी गुटों के साथ गल्ला मंडी के व्यापारियों ने भी सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपे। इसमें व्यापारियों ने मांगों को जायज ठहराते हुए एक्साइज ड्यूटी हटाने और पैन कार्ड की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की। शहर में दोपहर तक बाजार बंदी का असर दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग बाजार बंद को देख लौट गए। सोमवार को जिले भर में दोपहर तक बाजार बंदी के चलते करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) ने व्यापारियों के साथ वित्त मंत्री के नाम अपर जिलाधिकारी सतीशपाल को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बाजार में घूमकर हाथ जोड़कर दुकानें बंद कराई। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि एक मार्च से अब तक सर्राफा कारोबारी हड़ताल कर रहा है और 14 अप्रैल तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की गई है। इसके बाद भी केंद्र सरकार अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, जिला महामंत्री सुधीर वार्ष्णेय अल्ली, नगर अध्यक्ष अनुज जैन, नगर महामंत्री राजकुमार गुप्ता भरत, दीपक वार्ष्णेय, विनीत भारद्वाज, सौरभ वार्ष्णेय, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार, ओमप्रकाश टाइगर, विकास जैन, आनंद जैन समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे। एटा उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने भी प्रधानमंत्री के नाम अपर जिलाधिकारी सतीशपाल को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी से इंस्पेक्टर राज कायम होगा। उन्होंने कहा कि हमारे व्यापारी संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने घोषणा की है कि यदि सर्राफा कारोबारियों की मांगों को नहीं माना गया तो व्यापारी प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष राकेश वार्ष्णेय, महामंत्री जितेंद्र प्रकाश, युवा जिलाध्यक्ष अतुल राठी, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, राकेश कुमार, रवेंद्र बद्येल, विपिन जैन, दीपक, मनोज आदि लोग मौजूद थे। खाद्यान व्यापार मंडल के तत्वावधान में भी जीटी रोड स्थित गल्ला मंडी बंद रही। व्यापारी सुबह ही मंडी पहुंचे। जहां उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद रख सराफा कारोबारियों की मांगों का समर्थन किया। मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने कहा कि सराफा कारोबारियों की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को मंडी बंद रखी गई है। पुष्पेंद्र यादव, अजीत गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, शंकरपाल, अलोक गुप्ता, राजीव, पिंटू, देवेंद्र यादव, मुन्नेश यादव, आनंद स्वरूप यादव, महेशचंद्र, पवन जैन समेत अनेक व्यापारियों ने सराफा व्यापारियों के समर्थन में दोपहर तक दुकानें बंद रखीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें