फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निधौली कलां के आयुष्मान का यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन

Tue, 13 Jan 2026 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
आयुष्मान
विज्ञापन
निधौली कलां। विकासखंड क्षेत्र के नगला भूड़ निवासी आयुष्मान यादव का चयन यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम में हुआ है। इससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पिता सतीश यादव ने बताया कि वह खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुत्र आयुष्मान को क्रिकेटर बनाने के लिए दिन रात मेहनत की। बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के कोच मसूद उज जफर अमीनी की कोचिंग में आयुष्मान की भी प्रतिभा निखरी है। रोचक संयोग यह भी है कि आयुष्मान भी रिंकू सिंह की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं रिंकू सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री में आयुष्मान उनके बचपन का किरदार भी निभा चुके हैं। सतीश यादव ने बताया कि आयुष्मान विभिन्न प्रारूपों में अब तक 439 मैच खेलकर 17051 रन बना चुके हैं। तीन दोहरे शतक, 42 शतक और 92 अर्धशतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें