एटा। आयुष्मान कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें जनसेवा केंद्र पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले के 92 हजार परिवार चयनित किए गए हैं।
जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना का लाभ देने के लिए आठ सीएचसी पर आयुष्मान मित्र की तैनाती की गई है। जिले में आयुष्मान योजना के 86,702 व मुख्यमंत्री योजना के 5500 परिवार शामिल हैं, लेकिन अभी तक 65 हजार लाभार्थियों के कार्ड बन पाए हैं।
डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर डॉ. गौरव गोयल ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य और प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत 92 हजार परिवार चयनित किए गए हैं। सभी के कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने की प्रक्रिया सभी सीएचसी पर भी शुरू कर दी गई है।