फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आयुर्वेदिक डॉक्टर कर रहा था एलोपैथिक दवाओं से इलाज, नोटिस

Thu, 09 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में अवैध क्लीनिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक क्लीनिक पर निरीक्षण किया। यहां संचालक एलोपैथिक उपचार करते हुए मिले। इस पर टीम ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

निधौलीकलां मार्ग स्थित ओम शिव क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम छापेमार कार्रवाई करते हुए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि क्लिनिक का पंजीकरण जिला आयुर्वेदिक एवं क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी कार्यालय में आयुर्वेद पद्धति के तहत कराया गया था, जबकि मौके पर मरीजों का उपचार एलोपैथी पद्धति से किया जा रहा था। जांच के दौरान क्लीनिक से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और चिकित्सा उपकरण भी बरामद किए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने इसे नियमों के विपरीत अवैध क्रॉस-प्रैक्टिस मानते हुए क्लीनिक संचालक को मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया। संचालक को सात दिनों के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर मोहन एवं जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में बिना अनुमति अथवा नियमों के विरुद्ध संचालित क्लीनिकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें