अलीगंज (एटा)। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि न्यायालय में अयोध्या मामले का निर्णय आने वाला है। उन्होंने लोगों से न्यायालय के फैसले का सम्मान करने को कहा है।
पालिकाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लोग न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अलीगंज के नागरिक किसी भी प्रकार का जुलूस न निकालें एवं भड़काऊ नारेबाजी न करें और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। मोहल्ले में भाईचारा एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखें।
सोशल मीडिया आदि पर ऐसा कोई भी मैसेज फोटो या वीडियो अपलोड, लाइक, कमेंट, फारवर्ड न करें जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े। अफवाह व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें।