मन में मर्यादा पुरुषोत्तम की भक्ति, चेहरे पर जोश और लबों पर प्रभु श्रीराम का जयघोष। कुछ ऐेसे ही नजारे सोमवार को रामलीला महोत्सव के शुभारंभ के दौरान दिखे। प्रभु के जयकारों के साथ रामलीला मैदान रंगीन लाइटों से जगमगा उठा। डीएम शंभूनाथ ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
रामलीला की शुरूआत गणेश पूजन से हुई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने डीएम का स्वागत किया। कमेटी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान किया। इसके बाद मथुरा के चतुर्वेद राम कृष्ण लीला मंडल के कलाकारों ने नारद मोह और रावण जन्म की लीला का मंचन किया। मंडल के संस्थापक छोटे वासुदेव, सुखदेव और हीरालाल के निर्देशन में कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेटी के अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रामलीला महोत्सव का आयोजन 21 अक्टूबर तक होगा। 30 सितंबर को राम बारात निकाली जाएगी। इस मौके पर मंत्री अनिल शर्मा बैरागी, संयोजक अनिल शर्मा टिल्लू, अतुल महाजन, शशि किशोर सक्सेना, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
---------------
सराय अगहत में शुरू हुई रामलीला
सराय अगहत/एटा। कस्बा में रविवार को रामलीला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव ने किया। इस मौके पर मुनीश पाल, अतुल दुबे, पंकज शर्मा, सुमनकुमार बौद्ध, डा. होरीलाल शाक्य, रामलखन शाक्य, प्रभात वर्मा, अंबरीश जैन, भानु जैन मौजूद रहे।