फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में काजल और मंदाकिनी प्रथम

Mon, 26 Sep 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सभागार में नारी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज की संचालिका सरोज दीदी ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। हमारी भारतीय संस्कृति आदिकाल से ही नारियों को आगे रखकर सम्मान देती रही है। आज नारी की दुर्दशा के लिए कहीं न कहीं समाज के साथ साथ नारियां भी स्वयं जिम्मेदार हैं। उन्हें भी सशक्त बनना होगा। दिए गए विषयों पर अजहर मेमोरियल स्कूल, शेमफोर्ड फ्यूचस्टिक स्कूल, श्री गौरीशंकर सारडा स्कूल, बी.एस. डायनामिक ऐकेडमी, एसकेवी स्कूल, एमजी इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल आदि के छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता में काजल राजपूत व मंदाकिनी यादव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, पायल अग्रवाल ने द्वितीय एवं मैत्री बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र छात्राओं को 27 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगियों के निर्णायक मंडल में डा. प्रमिला वशिष्ठ, डा. पुष्पा पल्लव, डा. आनन्द गौतम एवं रामप्रकाश ंसिंह चौहान शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं के अतिरिक्त निशा यादव, अलयना, आन्या पुण्ढीर, अनन्या पाटकर, कृतिका मेहरा, निकिता बघेल, वर्षा गोला, खुशबू वर्मा, मानसी कुमारी, प्रीति वर्मा, रिया सैनी आदि छात्र छात्राओं के भी विचार सराहनीय रहे। इस मौके पर सुभाष अग्रवाल, मधुर पुंढीर, निखिल शर्मा, अल्का मखीजा, नीरज, हिमानी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें