जीआईसी मैदान पर आयोजित जनपदीय बाल क्रीडा के पहले दिन संपन्न 400 मीटर दौड़ में रविकांत प्रथम, रामकुमार द्वितीय रहे। वहंीं बालिका वर्ग में नीलम प्रथम एवं रजनी पाल द्वितीय रहीं। प्राथमिक खोखो बालक वर्ग में सकीट प्रथम एवं शीतलपुर द्वितीय रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ साहब सिंह ने किया। कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसएस यादव ने खेल प्रतिभाओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि बच्चों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। बस इन्हें मार्गदर्शन चाहिए। उप बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव ने अतिथियों का आभार जताया। विकास खंडों से आईं टीमों ने अतिथियों डायट प्राचार्य सुनील कुमार, बीएसए आदि को मार्च पास्ट सलामी दी। मां अंजना पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मारहरा की छात्राओं ने देशभक्ति एवं कन्या भ्रूण हत्या पर गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मान किया गया। राजीव यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, जयराम सिंह, संजय शाक्य, शशिकांत, अरुणकांत, चंद्र प्रकाश, वीरेश यादव, मनीष दुबे, नेम सिंह चौहान, दयानंद श्रीवास्तव, अमित चौहान प्रमुख थे। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव ने किया।