फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दस रुपये के किराए के लिए ऑटो चालक और यात्री भिड़े

Thu, 13 Aug 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ऑटो चालक व सवारी के बीच होता विवाद। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। महज 10 रुपये के किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर मारपीट में बदल गया। कोतवाली नगर क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के सामने स्थित जनता दुर्गा मंदिर के पास ऑटो चालक और यात्री के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना पिलुआ निवासी रामवीर ऑटो से एटा आ रहे थे। उन्हें रिजोर थाना क्षेत्र के बीगौर गांव जाना था। उनका आरोप है कि ऑटो चालक को 50 रुपये दिए चालक ने 10 की जगह किराए के 20 काट लिए इस वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और दोनों के बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें