फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, तैयारियां पूरी

Sun, 09 Nov 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अरुणा नगर स्थित श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज को इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के 314 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कक्षा 9 के 66, 10 के 85, 11 के 90 और कक्षा 12 के 73 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। सभी के प्रवेशपत्र उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके अलावा www.amarujala. com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025 पर जाकर भी वे अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी अपने साथ अपना आधार कार्ड लेकर पहुंचें। परीक्षा में मोबाइल, स्मार्ट वॉच आदि सामग्री लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी, अभ्यर्थी इसके लिए बाॅल प्वाइंट पेन जरूर लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें