फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़ कब्जे की कोशिश, पुलिस के सामने फायरिंग

विज्ञापन
मिरहची में कासगंज रोड पर शलभ माहेश्वरी की संपत्ति की टूटी दीवार। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मिरहची। कस्बा के अंतर्गत कासगंज रोड स्थित पूर्व बसपा नेता ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीवार तोड़कर कब्जा करने की कोशिश और रोकने पर पुलिस के सामने ही फायरिंग करने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है। कस्बा निवासी पूर्व बसपा नेता शलभ माहेश्वरी ने बताया कि उनका कासगंज रोड पर पुश्तैनी जमीन और एक चीकू का बाग है। पास में ही कुरामई निवासी सौरभ यादव की जमीन है। बसपा नेता का आरोप है कि सौरभ यादव बाग की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है। सूचना मिलने पर 11 जनवरी की रात करीब 11 बजे वहां पहुंचे। 112 पर कॉल कर पुलिस को भी बुला लिया।
विज्ञापन

यहां सौरभ सहित छह-सात लोग उनकी पुश्तैनी जमीन की दीवार तोड़ रहे थे। हम लोगों के पहुंचते ही आरोपियों ने जायज और नाजायज असलहों से पुलिस के सामने ही फायरिंग करना शुरू कर दी। तुरंत ही हम लोग गाड़ी से भागे तो पीछे से गाड़ी पर कई फायर किए। शलभ ने सौरभ, अर्जुन निवासी न्याजनगर थाना मिरहची, आलेश और चार-पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि शलभ माहेश्वरी की जमीन पर लगी दीवार को तोड़ रहे लोगों को रोका तो फायरिंग कर दी। उस समय वहां 112 पुलिसकर्मी मौजूद थे। बाद में पुलिस की और गाड़ी पहुंचीं तो आरोपी भाग गए। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें