जैथरा। स्कूल पढ़ने जा रही एक 8 वर्षीय छात्रा को युवक ने पकड़ लिया। खींचकर सड़क किनारे झांड़ियों में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बालिका का शोर सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जैथरा थाना क्षेत्र निवासी एक बालिका पड़ोस के गांव स्थित स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर गांव केशरपुर निवासी दर्शन सिंह ने उसकी साइकिल रुकवाई और खींचकर सड़क किनारे झाड़ियों में ले गया। बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो वह शोर मचाने लगी।
बालिका की चीख-पुकार सुनकर रास्ते से गुजर कस्बे के दो गल्ला व्यापारी रुक गए। सड़क किनारे छोटी साइकिल पड़ी देख घटनास्थल पर पहुंच गए। इन लोगों के रोकने पर भी आरोपी नहीं माना तो शोर सुनकर और भी लोग आ गए। बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेजा है।